स्टार प्लस के पॉपुलर शो Mr. & Mrs. Parshuram का आज का एपिसोड किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं था। कहानी में तब बड़ा मोड़ आया जब शालिनी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरी फैमिली के सामने कबीर का असली चेहरा बेनकाब कर दिया। शालिनी ने हाथ में शादी का कार्ड थामे हुए दो टूक कह दिया कि आराध्या की शादी कबीर से कभी नहीं होगी। उसने खुलासा किया कि कबीर कोई शरीफ इंसान नहीं बल्कि एक शातिर क्रिमिनल है, जिसने सिर्फ बदला लेने के लिए आराध्या को अपने जाल में फंसाया और बच्चों के अपहरण की साजिश रची। शालिनी का यह ‘झांसी की रानी’ वाला अवतार देखकर हर कोई दंग रह गया, वहीं रोती हुई आराध्या को संभालते हुए शालिनी ने साफ किया कि वह अपनी बहन की जिंदगी किसी गुनहगार के हाथ में नहीं सौंपेगी। शंभवी सिंह की दमदार एक्टिंग और शालिनी के इस मजबूत स्टैंड ने दर्शकों को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।
धमाका यहीं खत्म नहीं हुआ, क्योंकि असली मुकाबला तो अभी शुरू होना था। मनीष, जो इस अपमान से आगबबूला था, शिवप्रसाद (नील भट्ट) के सामने पहुंचा और उसे शादी का कार्ड थमाते हुए आखिरी चेतावनी दी। लेकिन शिवप्रसाद ने जो किया, उसने मनीष के अहंकार को मिट्टी में मिला दिया। शिवप्रसाद ने बिना एक सेकंड सोचे उस कार्ड के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और गरजते हुए कहा कि जिसने मेरे बच्चों की जान लेने की कोशिश की, उसके साथ कोई रिश्ता नहीं हो सकता। शिवप्रसाद की इस सख्ती ने मनीष के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया। मनीष ने चिल्लाते हुए पूरी फैमिली को बर्बाद करने की धमकी दी और वहां से पैर पटकते हुए निकल गया। नील भट्ट और मनीष के बीच का यह क्लैश सीन इतना पावरफुल था कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
Also Read: Mr. and Mrs. Parshuram 28 Febuary Written Update
एपिसोड के आखिरी पलों ने फैंस की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां शालिनी और शिवप्रसाद एकजुट होकर लड़ने की कसम खा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मनीष ने अपना ‘डेथ प्लान’ एक्टिवेट कर दिया है। मनीष को फोन पर किसी रहस्यमयी ‘बब्बर’ से बात करते सुना गया, जिसमें वह कह रहा था कि अब प्लान को फुल स्पीड में शुरू कर दो। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट यह रहा कि शिवप्रसाद ने यह सारी बातें चोरी-छिपे सुन ली हैं। अब सवाल यह है कि क्या शिवप्रसाद इस नए खतरे से अपने परिवार को बचा पाएगा? क्या मनीष और बब्बर मिलकर कोई जानलेवा हमला करेंगे? जानने के लिए JioHotstar पर आज का एपिसोड जरूर देखें और कमेंट्स में बताएं कि क्या शालिनी का फैसला सही था!

